State News (राज्य कृषि समाचार)

तीन संभागों सहित कुछ ज़िलों में वर्षा की संभावना

Share

31 अगस्त 2023, इंदौर:तीन संभागों सहित कुछ ज़िलों में वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के ज़िलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से आज 31 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 15 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 12 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 19 % कम वर्षा हुई है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार शहडोल , जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में तथा सतना , पन्ना ,दमोह , सागर, छतरपुर, भोपाल, रायसेन, विदिशा , सीहोर ,इंदौर, धार  और देवास ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा हो सकती है। जबकि बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा ,मंडला और छतरपुर ज़िलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की सम्भावना व्यक्त की गई है।आज 31 अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements