Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में पहुंचेगा गुणवत्तापूर्ण पशु आहार

चार संस्थाओं के बीच हुआ समझौता

09 नवंबर 2026, भोपाल: प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में पहुंचेगा गुणवत्तापूर्ण पशु आहार – मध्यप्रदेश में पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण-पोषण और पोषण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत अब प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालाओं तक गुणवत्तापूर्ण सुदाना पशु आहार सीधे पहुंचाया जाएगा। इस व्यवस्था से गौशालाओं में रहने वाले गोवंश को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य और देखभाल में भी सुधार होने की उम्मीद है।

योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए बुधवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालनालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड, मध्यप्रदेश राज्य दुग्ध महासंघ (सांची) तथा मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के बीच संयुक्त समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके माध्यम से चारों संस्थाओं ने गौशालाओं तक पशु आहार की नियमित और व्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय से काम करने पर सहमति जताई।

इस व्यवस्था के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग योजना के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाएगा, जबकि गौसंवर्धन बोर्ड, राज्य दुग्ध महासंघ और पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अपने निर्धारित दायित्वों के अनुसार सहयोग करेंगे। सभी संस्थाएं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मिलकर इस व्यवस्था का संचालन करेंगी।सरकार की इस पहल का उद्देश्य गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना और उनके संरक्षण की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। गुणवत्तापूर्ण पशु आहार की उपलब्धता से गौशाला संचालकों को भी सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रदेश में गोवंश संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें