Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैन हिल्स कृषि महोत्सव किसानों में हाई-टेक कृषि में विश्वास बढ़ाएगा – रविशंकर चलवदे  

08 जनवरी 2024, जलगांव: जैन हिल्स कृषि महोत्सव किसानों में हाई-टेक कृषि में विश्वास बढ़ाएगा – रविशंकर चलवदे – जैन हिल्स पर चल रहे कृषि महोत्सव का गत दिनों जलगांव के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री रविशंकर चलवदे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आत्मा जलगांव के उपनिदेशक श्री साल्वे, जैन इरीगेशन एग्रोनोमिस्ट श्री संजय सोनजे, डॉ. विकास बोरोले एवं कृषि वैज्ञानिक थे। श्री रविशंकर ने जलगांव सहित पूरे महाराष्ट्र के किसानों को कृषि महोत्सव में भाग लेने और यहाँ खेत में आकर जीवित फसलों को देखने की अपील की।

श्री चलवदे ने कहा कि जैन हिल्स कृषि महोत्सव वास्तव में हाई-टेक कृषि में किसानों का विश्वास बढ़ा रहा है। चूंकि यहाँ वास्तविक कृषि देखने को मिलती है, इसलिए न केवल जलगांव, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के किसानों को कृषि महोत्सव में भाग लेना चाहिए और खेत में आकर जीवित फसलों को देखना चाहिए।’ जैन हिल्स पर चल रहे हाईटेक खेती की नई लहर कृषि महोत्सव में किसानों के साथ श्री चलवदे ने निरीक्षण कर अनुभव किया कि तकनीक के माध्यम से फसल पद्धति में बदलाव कर किसानों के जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव लाये जा सकते हैं।

निरीक्षण के बाद श्री चलवदे ने किसानों से चर्चा करते हुए क्षेत्र की महत्वपूर्ण केला फसल की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हल्दी, अदरक, टमाटर और प्याज जैसी फसलों से जुड़ी कई तरह की जानकारी भी यहां उपलब्ध है। प्याज हमारे क्षेत्र में उगाई जाने वाली प्रमुख फसल है, जिसमें प्रसंस्करण हेतु प्रयुक्त सफेद लाल प्याज सहित अन्य किस्मों , अनार, मोसंबी, जैन मीठा संतरा, आम, नींबू, पपीता समेत अन्य फलों की फसलों में सघन खेती प्रणाली से किसान कम जगह, कम पानी, कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)