Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली: खाद-बीज की निजी दुकानों का सघन निरीक्षण किया

31 जुलाई 2026, सिंगरौली: सिंगरौली: खाद-बीज की निजी दुकानों का सघन निरीक्षण किया – खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गौरव बेनल के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद-बीज की निजी दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में गत दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरई एवं माड़ा क्षेत्र की विभिन्न खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया तथा खाद एवं बीज के नमूने (सैंपल) लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे। जांच के दौरान दुकानों में रखे गए कृषि आदानों की गुणवत्ता, स्टॉक एवं अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया।कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को केवल गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की मिलावट अथवा अमानक सामग्री की बिक्री पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। प्रयोगशाला जांच में यदि किसी दुकान से लिए गए नमूने अमानक पाए जाते हैं तो संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने सहित आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उप संचालक कृषि श्री मनोज सिंह ने बताया कि विभागीय अमला प्रतिदिन खाद-बीज विक्रेताओं का निरीक्षण कर रहा है। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि किसी भी स्थिति में मिलावटी अथवा अमानक खाद एवं बीज का विक्रय न करें तथा किसानों को केवल प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान एसएडीओ रिया एवं कृषि विकास अधिकारी लखन सिंह उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture