श्योपुर: एक जिला एक उत्पाद के संबंध में बैठक आयोजित
30 जुलाई 2026, श्योपुर: श्योपुर: एक जिला एक उत्पाद के संबंध में बैठक आयोजित – कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत प्रस्तावित उत्पादों के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई तथा द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र के उत्पादों के चयन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहन कृष्ण मुदगल सहित वन विभाग, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारी उपस्थित रहें।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि जिले की अपनी विशिष्ट आर्थिक क्षमता के अनुरूप वर्तमान प्राथमिक उत्पाद के साथ-साथ विशेष रूप से द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र के अधिकाधिक उत्पादों का चयन कर ओडीओपी उत्पादों की संख्या एवं विविधता में वृद्धि किया जाना है। इस संबंध में उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग विभाग, एमएसएमई विभाग, मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि विभाग तथा एक जिला एक व्यंजन अंतर्गत एमपीआईडीसी के ओडीओपी एवं निर्यात प्रकोष्ट द्वारा विषय विशेषज्ञों के सहयोग से जिला प्रोफाइल, स्थानीय संसाधनों, औद्योगिक संभावनाओं तथा मूल्य संवर्धन एवं निर्यात क्षमता के आधार पर प्रस्ताव प्राप्त हुए है। उन्होंने निर्देश दिये कि संबंधित विभागीय अधिकारी एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत अपने सुझाव प्रदान करें तथा अंतिम चयन कर जानकारी प्रेषित करें।
बैठक में हुए विचार विमर्श में कृषि विभाग द्वारा सरसो, वन विभाग द्वारा गोंद, पर्यटन विभाग की ओर से कूनो राष्ट्रीय उद्यान, पशुपालन विभाग की ओर से गिर गाय के दूध से बने उत्पाद, मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि विभाग द्वारा मत्स्य उत्पादन के साथ ही सिंघाड़ा खेती, उद्यानिकी विभाग द्वारा मिर्ची उत्पादन के संबंध में सुझाव प्रदान किये गये। इसके साथ ही एक जिला एक व्यंजन अंतर्गत दाल पानिया, बाजरे से बने व्यंजन आदि पर चर्चा की गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

