शहडोल : मत्स्य पालन हेतु आवेदन आमंत्रित
30 जुलाई 2026, शहडोल: शहडोल : मत्स्य पालन हेतु आवेदन आमंत्रित – जनपद पंचायत सोहागपुर द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिपरिया सोनवर्षा सिंचाई जलाशय एवं सगरा जोगीपुर सिंचाई जलाशय को 10 वर्ष की लीज पर दिए जाने के लिए इच्छुक मत्स्य सहकारी समितियों एवं स्व-सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार मत्स्य पालन विभाग के निर्धारित नियमों के तहत प्राथमिकता के आधार पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की पंजीकृत मत्स्य सहकारी समितियों तथा स्व-सहायता समूहों का चयन किया जाएगा। पिपरिया सोनवर्षा सिंचाई जलाशय का औसत जलक्षेत्र 25.00 हेक्टेयर है, जिसकी वार्षिक लीज राशि ₹5,000 निर्धारित की गई है। वहीं सगरा जोगीपुर सिंचाई जलाशय का औसत जलक्षेत्र 18.205 हेक्टेयर है, जिसकी वार्षिक लीज राशि ₹3,641 तय की गई है।
इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जनपद पंचायत सोहागपुर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

