Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर खरीदी के लिए  पंजीयन 5 मार्च तक

15 फरवरी 2022, भोपाल-इंदौर ।  चना, मसूर खरीदी के लिए पंजीयन 5 मार्च तक – कृषि विभाग द्वारा रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन कार्य जारी है जिसकी अंतिम तिथि पांच मार्च है। कृषकों से अपील की गई है कि पंजीयन की निशुल्क की व्यवस्था के लिए स्वयं के मोबाइल, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों पर एवं पूर्व वर्ष की भांति सहकारी समितियों, एस.एच.पी, एफ.पी.ओ, एफ.पी.सी द्वारा संचालित केंद्रों पर तथा पंजीयन शुल्क 50 के साथ एमपी ऑनलाइन, कियोस्क, लोक सेवा केंद्रों एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी कराए जा सकते हैं । कृषक अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर को अनिवार्य रूप से लिंक करा लें।

 

महत्वपूर्ण खबर: नाबार्ड चेयरमैन डॉ. चिंतला ने किया ‘रूरल मार्ट’ का उदघाटन

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile