Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुजरात के मुख्य सचिव श्री अनिल मुकीम को छह महीने का सेवा विस्तार

24 अगस्त 2020, अहमदाबाद। गुजरात के मुख्य सचिव श्री अनिल मुकीम को छह महीने का सेवा विस्तार – राज्य के मुख्य सचिव श्री अनिल मुकीम की सेवाएं उनके सेवानिवृत्ति समय 31 अगस्त, 2020 से और छह महीने के लिए बढ़ाई गई है।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा है कि मुख्य सचिव श्री अनिल मुकीम दिनांक 31-08-2020 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

श्री अनिल मुकीम की सेवाएं उसके बाद यानी कि 1 सितंबर, 2020 से 28 फरवरी, 2021 तक (छह महीने) यथावत रखने के संबंध में इस अधिसूचना में कहा गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile