Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

3 सितम्बर तक खरगोन अनाज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा

29 अगस्त 2023, खरगोन: 3 सितम्बर तक खरगोन अनाज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा – 30 अगस्त से 3 सिंतबर तक रक्षाबंधन, भुजरिया पर्व व शिव डोला पर्व होने से खरगोन अनाज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। इस संबंध में मंडी व्यापारी संघ एवं हम्माल तुलावटी संघ मंडी समिति ने अनाज नीलामी कार्य में भाग नहीं लेने का आवेदन प्रस्तुत किया है।

मंडी सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को रक्षाबंधन, 31 को भुजरिया पर्व, 1 सितंबर को शिवडोला पर्व व 2 को शनिवार होने से मंडी प्रांगण में व्यापारी व तुलावटी संघ मौजूद नहीं रहेंगे। वहीं 3 सितंबर को रविवार होने से अनाज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। जिले के समस्त किसान बंधुओं से आग्रह है कि अवकाश के दिनों में मंडी प्रांगण में अनाज विक्रय के लिए नहीं लाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile