Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना – किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता

07 अगस्त 2023, जयपुर: राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना – किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता – राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक संबल देने की दृष्टि से कई अभूतपूर्व निर्णय किये गए हैं। राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना भी किसानों को संकटपूर्ण समय में आर्थिक मदद देने की ऐसी ही एक योजना है। इस योजना के माध्यम से किसान का काम करते समय दुर्घटनावश अंग-भंग होने अथवा मृत्यु होने पर किसान को 2 लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग दिया जाता है।

योजना के तहत राज्य में कृषि कार्य करते समय होने वाली दुर्घटनाओं में कृषक एवं खेतिहर मजदूर की मृत्यु होने की स्थिति में 2 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है। इसी तरह अंग-भंग होने की स्थिति में जैसे की रीड की हड्डी टूटने, सिर पर चोट लगने से कोमा में जाने , दोनों हाथ, दोनों पैर, दोनों आंख अथवा कोई एक अंग कटकर अलग होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है।

योजना के तहत 11 हजार 500 से अधिक किसान लाभान्वित

  कृषि विपणन विभाग निदेशक श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा  11 हजार 777 किसानों को मंडी समितियों के जरिये 176 करोड़ 37 लाख 68 हजार रुपये का भुगतान किया गया हैं। जिनमें से दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक 989 किसानों को 1381.98 लाख रुपये का, वर्ष 2019-20 में 2 हजार 981 किसानों को 4303.50 लाख रुपये का, वर्ष 2020-21 में 2 हजार 275 किसानों को 3457.10 लाख रुपये का, वर्ष 2021-22 में 2 हजार 806 किसानो को 4227.10 लाख रुपये का, 2022-23 में 2 हजार 321 किसानों को 3468.80 लाख रुपये का एवं अप्रेल 2023 से मई माह तक 405 किसानों को 799.20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। श्रीमती सत्यानी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान राज किसान साथी पोर्टल पर जन आधार और मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
डाली बाई और मोती बाई के परिवार को मिला आर्थिक संबल

उदयपुर जिले की तहसील गिर्वा निवासी डाली बाई ने बताया कि उनके पति  वेणीराम का अगस्त 2022 में

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खेत मे मक्के की फसल में खरपतवार हटाते समय सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना में सहायता राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत  द्वारा  राजस्थान किसान महोत्सव में उन्हें 2 लाख रुपये  का चेक दिया गया है। इसके लिए डाली बाई मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करती हैं।

इसी जिले की तहसील सराड़ा निवासी मोती बाई ने बताया कि उनके पति वाल पटेल का सितम्बर 2022 में खेत में बाजरे की फसल काटने के दौरान सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना में सहायता राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान किसान महोत्सव में उन्हें 2 लाख रुपये  का चेक दिया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )