Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

इस कीटनाशक से मिलेगी पत्ती खाने वाले कीटों से सुरक्षा अगले 30 दिन तक

03 अगस्त 2023, भोपाल: इस कीटनाशक से मिलेगी पत्ती खाने वाले कीटों से सुरक्षा अगले 30 दिन तक – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023  की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।

संस्थान ने बताया हैं कि सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में अभी भी उन्हीं कीट एवं रोगों का प्रकोप बना हुआ है, जो पिछले सप्ताह देखे गए थे। अतः सोयबीन कृषकों को सलाह है कि वे पत्ती खाने वाले कीटों के लक्षणों को पहचान कर तुरंत रोग नियंत्रण के उपाय अपनाएं  और इसके प्रकोप से फसल को बचायें।

पत्ती खाने वाले से अगले 30 दिन तक सुरक्षा

अगले एक माह तक पत्ती खाने वाले कीटों से सुरक्षा हेतु 15-20 दिन की फसल में या फूल आने से पूर्व तक की समयावधि में क्लोरइंट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. (150 मिली/हे) का छिडकाव करें. इससे अगले 30 दिनों तक पर्णभक्षी कीटों से सुरक्षा मिलेगी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें