Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में किसान आगे आएं

अंतर्राष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण एक्सपो 2023

27  मार्च 2023, भोपाल । फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में किसान आगे आएं – प्रधानमंत्री सूक्ष्म उन्नयन योजना  के तहत किसान फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आगे आएं। जिससे आमदनी बढ़ सके एवं आत्मनिर्भर बने। इसके साथ ही एक जिला एक उत्पाद के दृष्टिकोण से प्रदेश में प्रसंस्करण की काफी संभावनाएं हैं। प्रत्येक जिले में एक विशेष उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन एवं प्रदर्शन भी किया गया है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री जे. एन. कंसोटिया ने भोपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण एक्सपो 2023 में दी।

एक्सपो में श्री कंसोटिया ने कहा कि प्रदेश के उत्पादों को जीआई टैग दिलाने की दिशा में प्रयास करना होंगे, उन्होंने कहा कि बालाघाट के चिन्नौर चावल को जीआई टैग मिल गया है अब आंवले का जीआई टैग होने की संभावना है। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण सुश्री निधि निवेदिता ने योजनाओं एवं कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंबई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री एम.व्ही. मुरलीकृष्णा, जीआई एक्सपर्ट एवं ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन वाराणसी के पद्मश्री रजनीकांत द्विवेदी, इंटरनेशनल डेलीगेट्स जापान के श्री कोयची फुकावा भी उपस्थित थे। एक्सपो में उन्नत कृषि प्रदर्शनी भी लगाई गई। कृषि साहित्य के लिए कृषक जगत के स्टॉल पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें