Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

उद्यमिता विकास एनएलएम योजना अंतर्गत हितग्राहियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

30 जनवरी 2025, धार: उद्यमिता विकास एनएलएम योजना अंतर्गत हितग्राहियों का प्रशिक्षण सम्पन्न –  कृषि विज्ञान केन्द्र धार में उद्यमिता विकास योजना एनएलएम अंतर्गत युवा हितग्राहियों को बकरी पालन एवं चारा विकास हेतु गत दिवस प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा उद्यमिता से संबंधित पशुपालन गतिविधियों से अवगत कराया गया। जिससे प्रशिक्षित हितग्राही राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत पशुपालन व्यवसाय हेतु बैंकों से ऋण प्राप्त कर सफल व्यवसाई बनने की ओर अग्रसर हो सके।

यह प्रशिक्षण प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.एस.एस चौहान, उप संचालक, पशुपालन विभाग डॉ. एस. के मोदी, डॉ. दिलीप गामड, डॉ. दीपक बामनिया, पशु चिकित्सक सरदारपुर.डॉ. प्रज्ञा यादव पशु चिकित्सक खलघाट एवं डॉ. मीनाक्षी डावर पशु चिकित्सक सरदारपुर द्वारा दिया गया, जिसमे प्रशिक्षणार्थियों को पशु स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, पशु प्रबंधन एवं पोषण पर विस्तृत व्याख्यान दिये गये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com