Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में गेहूं खरीदी के लिए 91 केन्द्र बनाए

24 फ़रवरी 2025, इंदौर: इंदौर जिले में गेहूं खरीदी के लिए 91 केन्द्र बनाए – इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए की जा रही तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं  खरीदी का कार्य 01 मार्च से प्रारंभ होगा।  गेहूं  खरीदी के लिए जिले में 91 केन्द्र बनाये गए हैं। समर्थन मूल्य पर  गेहूं  विक्रय के लिए जिले के 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। 

जिले में इस वर्ष किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जायेगा। इसमें भारत सरकार की 150 रुपये तथा राज्य शासन की 175 रुपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि शामिल है। यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई अंतर विभागीय समन्वय समिति तथा समय सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री राजेन्द्र रघुवंशी तथा श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बेनल ने समय सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदकों की संतुष्टि के साथ उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। केंद्रों पर तौल कांटा, बारदाना सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी रहें। किसानों को उनकी उपज का उसी दिन भुगतान हो जाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज की तुलवाई उसी दिन कर ली जाये, जिस दिन वह उपज लाये हैं। बताया गया कि जिले में अभी तक 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com