एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

20 जुलाई 2026, इंदौर: विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी ,मप्र , भोपाल द्वारा  ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर चयनित जिलों हेतु पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप), पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड), रिजर एवं शुगरकेन रेटून मैनेजर यंत्रों के आवेदन दिनांक 20 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किये जा रहे है। तथा लॉटरी दिनांक 29 जुलाई 2026  को सम्पादित की  जाएगी ।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें)  के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।  डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) अद्यतन संशोधित “जिला कार्यालय” सूची अनुसार ही बनवाना सुनिश्चित करें।

कृषि यंत्र पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप) हेतु राशि रू. 15,000/- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)। कृषि यंत्र  पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड) हेतु राशि रू. 10,000/- का (डीडी)। कृषि यंत्र  रिजर हेतु राशि रू. 3000/- का  (डीडी) और  कृषि यंत्र  शुगरकेन रेटून मैनेजर हेतु राशि रू. 5000/- का  (डीडी)। लगाना अनिवार्य है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture