Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजीयन का मंडी में मिलान प्रणाली रोकेगी किसान- पंजीयन का दुरुपयोग

26 अक्टूबर 2022, सीहोर ।  पंजीयन का मंडी में मिलान प्रणाली रोकेगी किसान- पंजीयन का दुरुपयोग – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसानो के पंजीयन का दुरुपयोग रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। किसानों के पंजीयन का मण्डी मिलान प्रणाली अंतर्गत मण्डी में की गई एन्ट्री की जानकारी जिले के समस्त निर्धारित केन्द्रों पर उपार्जन मण्डी मिलान प्रणाली समिति के विकल्प पर रियलटाईम किसानवार जानकारी प्रदर्शित होगी। किसान का नाम, मोबाईल नम्बर समग्र आईडी या आधार नम्बर, किसान पंजीयन कोड दर्ज करने पर किसान द्वारा मण्डी में विकय की गई मात्रा की जानकारी देखी जा सकेगी उसका प्रिन्ट निकाल कर केन्द्र पर नियोजित नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षण कर केन्द्र प्रभारी को दी जायेगी, तद्नुसार किसान की पात्रता की शेष मात्रा का गेहूँ का नियमानुसार उपार्जन, खरीदी की जायेगी।

जिले के समस्त किसान भाईयो से अपील की गई है कषि उपज मंडियों में उपज विक्रय हेतु लाते समय उक्तानुसार आधार कार्ड, किसान पंजीयन, समग्र आईडी आदि दस्तावेज साथ में लायें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

महत्वपूर्ण खबर: रबी हेतु बीज की विक्रय दरें निर्धारित, लम्बी अवधि वाली किस्मों पर मिलेगा अनुदान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile