Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान- कलेक्टर मंदसौर

19 मार्च 2026, मंदसौर: गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान- कलेक्टर मंदसौर – कलेक्टर श्रीमती  अदिति  गर्ग ने गेहूं उपार्जन खरीदी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं खरीदी के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर खरीदी प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों के बारे में स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बताया कि जिले में गेहूं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सर्वेयरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, यदि किसी सर्वेयर द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन खरीदी कार्य प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदान (बोरियां) सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें