Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड : अधिकारियों ने धान एवं बाजरा की खरीदी प्रक्रिया का लिया जायजा  

12 नवंबर 2026, भिंड: भिंड : अधिकारियों ने धान एवं बाजरा की खरीदी प्रक्रिया का लिया जायजा – कलेक्टर श्री पवन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान ने नवीन कृषि उपज मंडी भिण्ड पहुंचकर धान एवं बाजरा की खरीदी प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से मंडी में आने, टोकन, तौल, नमी जांच, भुगतान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में बातचीत की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य समय पर मिले। पुलिस अधीक्षक ने मंडी परिसर में व्यवस्था, पार्किंग एवं सुरक्षा का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने  किसानों को बताया कि धान एवं बाजरा की खरीदी के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय में मंडी पहुंचें। खरीदी केंद्रों पर नमूना जांच, वजन एवं भुगतान की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के मंडी पहुंचने और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने से संतुष्टि जताई। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि खरीदी सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और शिकायत की स्थिति में तत्काल समाधान किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें