Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मशरूम उत्पादन बढ़ाने के लिए 32 लाख तक सब्सिडी

18 फरवरी 2026, भोपाल: मशरूम उत्पादन बढ़ाने के लिए 32 लाख तक सब्सिडी – बिहार में ही नहीं बल्कि  अन्य राज्यों में भी अब मशरूम की मांग बढ़ रही है और इसको देखते हुए ही फिलहाल बिहार की सरकार ने मशरूम का उत्पादन बढ़ाने के लिए संबंधित किसानों के लिए एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

बिहार जहानाबाद के किसानों को बागवानी विभाग बटन मशरूम की खेती पर 32 लाख तक सब्सिडी मुहैया करवा रही है, इस अनुदान की मदद से किसान अपनी उत्पादन में बढ़ोतरी कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं और अपनी कमाई में भी डबल कर सकते हैं. राज्य सरकार किसानों के लिए ऐसी योजना इसलिए निकालती है, ताकि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को ऐसी फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिनसे कम समय में अधिक आमदनी संभव हो और ऐसे में मशरूम की खेती इस कसौटी पर खरी उतरी है, क्योंकि यह ऐसी फसल है, जिससे किसानों को साल भर उत्पादन की संभावना बनी रहती है.

 इन तीन प्रमुख इकाइयों की आवश्यकता समझे-

1. मशरूम स्पॉन लैब

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अगर आप मशरूम स्पॉन लैब लगाने की सोच रहे हैं, यह आपके लिए उचित विकल्प साबित हो सकता है. इसमें उच्च गुणवत्ता वाले बीज (स्पॉन) का उत्पादन है और इसकी लागत करीबन 20 लाख रुपए के करीब आती है और इस पर सब्सिडी 40% यानी लगभग 8 लाख रुपए तक मिलेगी.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

2. कंपोस्ट यूनिट

अगर आप मशरूम की खेती कर रहे हैं, तो इसमें मशरूम उगाने के लिए पोषक कंपोस्ट तैयार करने में 30 लाख तक की लागत आना आम बात है, जिस पर सब्सिडी 12 लाख रुपए मिलने की पूरी गुजांइश है.

3. वातानुकूलित मशरूम उत्पादन इकाई

इसी प्रकार किसान को वातानुकूलित मशरूम उत्पादन इकाई में अनुमानित लागत 30 लाख रुपए तक आएगी और सरकार द्वारा अनुदान 12 लाख रुपए तक प्राप्त होगा. इन तीनों इकाइयों पर कुल निवेश लगभग 80 लाख रुपए आता है, जबकि कुल अनुदान 32 लाख रुपए तक किसान भाइयों को प्राप्त हो सकता है.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture