Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रेडियो स्वयं से कनेक्ट करने का बेहतर माध्यम : श्री खाड़े

22 फरवरी 2021, भोपाल। रेडियो स्वयं से कनेक्ट करने का बेहतर माध्यम : श्री खाड़े – आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में रेडियो हमें खुद को सुनने का मौका देता है। यह खुद से कनेक्ट करने का बेहतर माध्यम है। जनसंपर्क विभाग, मध्य प्रदेश के सचिव श्री सुदाम खाड़े ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल में फेक न्यूज पर लगाम लगाने में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका रही और कहा कि बिना रेडियो सहयोग के यह काफी मुश्किल होता। यह बात श्री खाड़े ने पीआईबी भोपाल में विश्व रेडियो दिवस के संदर्भ में, ‘मन का रेडियोÓ विषय पर आयोजित सेमिनार में कही।

इस अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.जी. सुरेश ने कहा कि लोक प्रसारक के रूप में रेडियो की भूमिका सबसे अहम है और आने वाले समय में यह रियल गेमचेंजर साबित हो सकता है। एफएम चैनलों ने भी रेडियो की प्रासंगिकता को बनाए रखने और लोगों के दिलों में स्थापित करने में महती भूमिका निभाई है। इसने रेडियो की लोकप्रियता को नया आयाम दिया है। प्रो. सुरेश ने कहा कि रेडियो बहुत ही सस्ता और बेहद विश्वसनीय माध्यम है।

पीआईबी, भोपाल के अपर महानिदेशक प्रशांत पाठराबे ने कहा कि रेडियो का देश के दूराज इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ एक मजबूत रिश्ता है। यह बेहद ही आसान तरीके और जनता की भाषा में लोगों तक बातों को पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राजस्व के मामले में रेडियो को नुकसान तो हुआ पर कोरोना के बाद रेडियो ने काफी बेहतर तरीके से वापसी की है और इसका राजस्व 5 गुना बढ़ा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज कुमार ने कम्युनिटी रेडियो खोलने की पूरी प्रकिया के बारे में भी बताया और इस बारे में सरकारी गाइडलाइन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कम्युनिटी रेडियो शिक्षा की रोशनी फैलाने में अहम योगदान देता है। उन्होंने शोध पत्रिका ‘समागमÓ के फरवरी अंक (कम्युनिटी रेडियो को समर्पित) का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में मंच संचालन पीआईबी, भोपाल के निदेशक अखिल नामदेव ने किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें