Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा/वज्रपात की संभावना

05 दिसम्बर 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा/वज्रपात की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और उज्जैन , शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं पर वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के जिन इलाकों में 10 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई , उसके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्यप्रदेश – भितरवार ( ग्वालियर ) 30.1, शिवपुरी 27.0 , इंदरगढ़ ( दतिया ) 25.0 , डबरा ( ग्वालियर ), कोलारस ( शिवपुरी ) 22.4 ,चिनोर ( ग्वालियर )21.1 , नरवर (शिवपुरी ) 21.0 ,मिहोना ( भिंड ) 18.0 ,जावरा ( रतलाम ) 17.0 , रौन ( भिंड ) 17.0 , लहार ( भिंड ) 15.0 , करेरा ( शिवपुरी ) 12.5  और  सेंवढ़ा ( दतिया ) में 12.0 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।  

मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार अनूपपुर, डिंडोरी छिंदवाड़ा, सिवनी ,मंडला और बालाघाट जिलों में  कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वर्षा और /वज्रपात की संभावना है। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)