Crop Cultivation (फसल की खेती)

जानिए प्याज की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

Share

02 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: जानिए प्याज की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण – प्याज की कीमतों में हुई वृध्दि, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 53.91% की वृध्दि, वही पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 123.24% वृध्दि देखी गई।

प्याज की खेती खरीफ व रबी दोनों ही सीजन में की जाती हैं, परंतु रबी सीजन में प्याज की फसल ज्यादा फलती फूलती हैं। भारतीय सब्जियों में प्याज का प्रमुख मसालें के रूप में उपयोग किया जाता हैं। प्याज की खेती भारत में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और बिहार में की जाती हैं।

कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंडियों में प्याज की औसत कीमत 4,479.5 रूपये प्रति क्विंटल हैं। बिहार की मंडी में प्याज का औसत रेट 13,151रूपये प्रति क्विंटल देखा गया है, जोकि पूरे भारत में सबसे अधिक हैं जिसका एक महत्वूपर्ण कारण बिहार राज्य में प्याज की उपज और मंडी में कम आवक हैं। अगर इस औसत मूल्य में बिहार मंडी का आकलन न करें तो भारत में प्याज का औसत मूल्य 4,132.64 हो जाता हैं।

अगर इस महीने के प्याज मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो नवंबर 2023 में सबसे अधिक प्याज की कीमत मणिपुर और केरल की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। मणिपुर मंडी में प्याज का औसत रेट 6,779 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही केरल की मंडी में प्याज का औसत रेट 6,417 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो प्याज की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के प्याज की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि अक्टूबर 2023 में और इस महीने यानि नवंबर 2023 में 53.91 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में प्याज के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि छत्तीसगढ़ में 87.03 प्रतिशत हुई हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) प्याज की औसत कीमत 2,328 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 4,354 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि कर्नाटक में 23.44 प्रतिशत हुई हैं। कर्नाटक में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) प्याज की कीमत 2,848 रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 3,510 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं।

नवंबर 2022 में क्या था प्याज का मूल्य ?

नवंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो प्याज की कीमत में पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में काफी वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के प्याज की कीमतों की तुलना की जाये तो नंवबर 2022 और  नवंबर 2023 में 123.24 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं। नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में सिर्फ नागालैंड और केरल राज्य में प्याज की औसत कीमतों में गिरावट देखी गई हैं। नागालैंड में प्याज की औसत रेट में 34.52 प्रतिशत और केरल में 12.91 प्रतिशत की गिरावट हुई हैं।

प्याज की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्यकीमतें नवंबर 2023कीमतें अक्टूबर 2023कीमतें नवंबर, 2022% परिवर्तन(पिछले माह की तुलना में)% परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में)
आंध्र प्रदेश33342689102523.99225.27
बिहार1315128152010367.18554.28
चंडीगढ़39722908171036.59132.28
छत्तीसगढ़43542328182887.03138.18
गोवा30771805144470.47113.09
गुजरात34632667154929.85123.56
हरियाणा30822178156641.5196.81
हिमाचल प्रदेश45883457241632.7289.9
जम्मू और कश्मीर45553354215435.81111.47
कर्नाटक35102848182023.2492.86
केरल64174998736828.39-12.91
मध्य प्रदेश2858192998348.16190.74
महाराष्ट्र34492788178523.7193.22
मणिपुर67794769430642.1557.43
मेघालय36004058 -11.29__
नागालैंड43133038658741.97-34.52
दिल्ली का एनसीटी33712495162735.11107.19
ओडिशा51482940254675.1102.2
पंजाब33502241146049.49129.45
राजस्थान30292037142348.7112.86
तमिलनाडु57754133 39.73__
तेलंगाना37872910149030.14154.16
त्रिपुरा56574294329231.7471.84
उत्तर प्रदेश37492219166868.95124.76
उत्तराखंड32882119175455.1787.46
पश्चिम बंगाल48113294245246.0596.21
औसत4479.52973.52344.29  
जानिए प्याज की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements