State News (राज्य कृषि समाचार)

7 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना

Share

30 सितम्बर 2023, इंदौर: 7 ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के जबलपुर और शहडोल संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर, रीवा संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर , सागर, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम व इंदौर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। ग्वालियर और चंबल संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। आज दक्षिण -पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के मुरैना और श्योपुर ज़िलों से जा चुका है।

पूर्वी मध्य प्रदेश – अमरपाटन ( सतना ) 68.0 ,बैहर ( बालाघाट )  50.0 सतना रघुराजनगर(सतना  ) 41.2 ,परासिया ( छिंदवाड़ा ) 40.1 ,पांढुर्णा ( छिंदवाड़ा ) 38.2 ,कुण्डम ( जबलपुर )  34.2 ,छपारा ( सिवनी ) 32.0 ,बीजाडाण्डी ( मंडला )  30.7 अमरवाड़ा ( छिंदवाड़ा ) 30.0 ,कुरई ( सिवनी ) 30.0 ,बरगी ( जबलपुर )  29.0 ,बिछिया ( मंडला ) 28.0 ,बड़वारा ( कटनी ) 26.0 ,मानपुर ( उमरिया ) 24.5 ,मटियारी ( मंडला ) 24.0 औरपाली ( उमरिया ) में 23.6  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  1 जून से आज 30  सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में  0.4 % कम वर्षा हुई।  पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 4 % कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 3  % अधिक वर्षा हुई। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -अलीराजपुर में 21.4 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने 1 अक्टूबर की प्रातः 8 :30  बजे तक के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान बताया है , उसके अनुसार  छिंदवाड़ा , अनूपपुर, सीधी, मंडला, सिंगरौली , डिंडोरी और बालाघाट ज़िलों में कहीं -कहीं मध्यम से भारी  वर्षा होने की संभावना है ,जबकि सिवनी  ज़िले में  कई  जगह , छिंदवाड़ा ,रीवा , उमरिया, सतना, जबलपुर, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर एवं कटनी ज़िलों में कुछ जगह और भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर संभागों के ज़िलों में तथा उज्जैन, पन्ना , सागर, रतलाम, दमोह, देवास, एवं मंदसौर ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने की संभावना है। शेष ज़िलों में मौसम मुख्यतः  शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ  वज्रपात की भी संभावना जताई है। आज 30  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements