Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गोगांवा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

किसान एफपीओ बनाकर अन्य किसानों की उपज खरीदे – कलेक्टर वर्मा 

05 जून 2023, मंडलेश्वर(दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): गोगांवा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक आम सभा सम्पन्न – गोगांवा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक आम सभा गत दिनों ग्राम बैजापुर तहसील गोगांवा में कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता व उप संचालक कृषि श्री एम एल चौहान, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक श्री विजेंद्र पाटिल,केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ जीएस कुलमी, डॉ आरके सिंह डॉ संजीव वर्मा, एफपीओ के डायरेक्टर श्री मोहन सिंह सिसोदिया ,सीईओ श्री प्रवेश शर्मा आदि की उपस्थिति में आयोजित की गई। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन द्वारा पर्यावरण के लिए जीवन शैली अभियान का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में करीब 400 किसानों ने भागीदारी की।

कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा कपास में सघन खेती करने वाली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के वार्षिक आम बैठक में शामिल हुए।किसानों की इस प्रगति पर श्री वर्मा ने कहा कि भारत शासन और मप्र शासन ने अवधारणा प्रारंभ की, क्योंकि शासन चाहता है कि किसान अब कंपनी के रूप में कार्य करें। साथ ही अब एफपीओ के पास यह अवसर है कि वो स्थानीय स्तर पर भी किसान लोकल वैज्ञानिक बना सकें। किसानों के पास जितनी बड़ी प्रयोगशाला है, वो किसी भी शोध केंद्र में नहीं होगी। इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने पर भी ज़ोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि किसान क्यों व्यापारी को अपनी उपज बेचें, वो खुद भी एफपीओ बनाकर किसानों की उपज खरीद सकते हैं। इस दौरान एफपीओ के बीओडी श्री मोहन सिसोदिया, सीईओ श्री प्रवेश शर्मा और डीडीएम नाबार्ड श्री विजेंद्र पाटिल ने एफपीओ की कार्यपद्धति, उद्देश्य, शुरुआत, लाभ आदि के बारे में जानकारी दी ।

इस दौरान एफपीओ ने अपने किसान सदस्यों को गेहूं खरीदी की बोनस राशि भी प्रदान की। कलेक्टर श्री वर्मा ने किसान श्री रमेश को 71310 रुपये, श्री भूपेंद्र को 24 हजार और श्री संजय को 19 हजार रुपये बोनस राशि के चेक प्रदान किये। उल्लेखनीय है कि गोगांवा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कुल 537 कृषक सदस्य हैं और एफपीओ की 10 लाख रुपये निधि एकत्रित है। एफपीओ का खुद का वेयर हाऊस भी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें