Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाली अमावस पर ज़िले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण हुआ

18 जुलाई 2023, मंडलेश्वर(दिलीप दसौंधी, मण्डलेश्वर): हरियाली अमावस पर ज़िले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण हुआ – सोमवार को हरियाली अमावस पर खरगोन ज़िले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर ने तहसील कसरावद स्थित शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम ,भीलगांव में ,नगर परिषद , मंडलेश्वर द्वारा माँ नर्मदा रोड़, कन्याशाला रोड़ और फ़िल्टर प्लांट पर  पौधारोपण  किया गया। वहीं संत सियाराम आश्रम एवं गौ शाला समिति द्वारा तेली भट्यान में 200 पौधों  का रोपण किया गया। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी  पौधरोपण किया गया।

श्रीमती तंवर ने कन्या आश्रम भीलगांव  शयन  कक्ष ,भोजन कक्ष,  शैक्षणिक कक्ष आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  छात्रावास में निवासरत बालिकाओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधीक्षिका रेखा पंवार एवं छात्राओं से भोजन, रहने एवं पढ़ाई की व्यवस्थाओं  के बारे में भी पूछा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने  भीलगांव आश्रम को 60 से 100 सीटर कराने की बात भी कही। इसके पश्चात  उन्होंने  पौधारोपण  किया। इस अवसर पर  भीलगांव सरपंच श्रीमती लता जय सिंह मंडलोई, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी  तंवर , समाजसेवी राजेश  तंवर , सरपंच प्रतिनिधि श्री जयसिंह मण्डलोई, श्री नारायण  तंवर , नितिन ठाकुर जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती मीना झा उपस्थित थीं।

नगर परिषद , मंडलेश्वर द्वारा माँ नर्मदा रोड़, कन्याशाला रोड़ और फ़िल्टर प्लांट पर  पौधारोपण  किया गया। इस अवसर पर नगर की सामाजिक संस्थाओं के सदस्यगण,शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य, शिक्षकगण,स्कूली छात्र-छात्राएं,पत्रकारगण,पार्षणगण,पार्षद प्रतिनिधि,निकाय के सीएमओ ,कर्मचारीगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नगर परिषद अध्यक्ष श्री विश्वदीप मोयदे ने आभार  प्रकट किया। इसी तरह संत सियाराम आश्रम एवं गौ शाला समिति द्वारा तेली भट्यान में 200 पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा धामनोद नगर पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों में भी पौधारोपण किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें