Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको का प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र प्रारंभ

21 जनवरी 2023, भोपाल: इफको का प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र प्रारंभ – जिले की सहकारी समिति आदमपुर छावनी में इफको द्वारा बनाए गए माडल प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उदघाटन इफको के विपणन निदेशक श्री योगेंद्र कुमार द्वारा श्री विजय तिवारी पूर्व अध्यक्ष भोपाल कोपरेटिव सेंट्रल बैंक, श्री आर पी हजारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल कोपरेटिव सेंट्रल बैंक तथा श्रीमती सुमन प्रसाद उप संचालक कृषि भोपाल की उपस्थिति में किया गया । इफको के राज्य विपणन प्रबंधक श्री बहादुर राम ने बताया कि इस प्रकार के 45 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र इफको द्वारा मध्य प्रदेश में किसानो की सुविधा के लिए  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  की परिकल्पना को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को मिट्टी परीक्षण,जल परीक्षण तथा सी एस सी केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं के साथ समय समय पर कृषि प्रशिक्षण  भी दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile