Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अंतिम दिन, कलेक्टर ने बारीकी से भौतिक सत्यापन करने के दिए निर्देश

25 जनवरी 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अंतिम दिन, कलेक्टर ने बारीकी से भौतिक सत्यापन करने के दिए निर्देश – छत्तीसगढ़ राज्य के कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में धान खरीदी के अंतिम दिनों में सुचारू व्यवस्था के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में पटवारियों के माध्यम से कड़ाई से भौतिक सत्यापन कराया जाए। इसी के साथ कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, तहसीलदार और सीईओ जनपद पंचायत से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर भी कड़ी नजर बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

हर शुक्रवार को होगी निर्धारित विभाग की समीक्षा

कलेक्टर श्री भोस्कर ने बैठक में समय समय पर विभागों के कार्यों की प्रगति को समीक्षा के लिए कार्ययोजना बनाई जिसके तहत हर शुक्रवार को उस दिन के लिए निर्धारित किसी एक विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी जिससे विभागीय योजनाओं की प्रगति और जिले की स्थिति की जानकारी मिल सके।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, आईएफएस (परिवीक्षा) श्री अक्षय भोंसले, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री टेकचंद अग्रवाल, श्री एएल ध्रुव सहित एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)