Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 12 अक्टूबर को हितग्राहियों के खातों में डलेंगे 345 करोड़ रुपए

संबल तथा कर्मकार कल्याण मंडल योजना अंतर्गत होगा सहायता का वितरण

11 अक्टूबर 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में 12 अक्टूबर को हितग्राहियों के खातों में डलेंगे 345 करोड़ रुपए – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संबल योजना के प्रावधानों की जानकारी जनपद तथा पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल ) योजना तथा कर्मकार कल्याण मंडल की योजना से सभी पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के लिए राज्य स्तर से जिला और ग्राम – वार्ड स्तर तक प्रभावी गतिविधियाँ संचालित की जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान 12 अक्टूबर को रायसेन के दशहरा मैदान में संबल और भवन संनिर्माण श्रमिक हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि के अंतरण कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। निवास कार्यालय में बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्रम श्री सचिन सिंहा, भोपाल संभागायुक्त श्री गुलशन बामरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। रायसेन कलेक्टर बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में रायसेन के दशहरा मैदान पर 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा। इसमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी और सहकारिता मंत्री एवं रायसेन जिले के प्रभारी श्री अरविंद भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सिंगल क्लिक से 15 हजार 948 हितग्राहियों के खातों में 345 करोड़ 59 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की जाएगी। तीन कल्याण मंडलों की मार्गदर्शिका का विमोचन होगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के श्रमोदय आवासीय विद्यालयों को आईएसओ प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। उत्तम श्रमिक पुरस्कारों का वितरण भी होगा। कार्यक्रम का प्रसारण सभी जनपद पंचायतों में होगा।

महत्वपूर्ण खबर: रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile