Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बदले मौसम में कृषकों को आवश्यक सलाह

14 दिसंबर 2022, बुरहानपुर: बदले मौसम में कृषकों को आवश्यक सलाह – मौसम में बदलाव के साथ ही फसलों में कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती है। वर्तमान में जिले में बादलों की स्थिति बनी हुई है ऐसे में।  श्री एम.एस.देवके, उपसंचालक ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, बुरहानपुर ने किसानों को ज़रूरी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि कृषकगण कुछ बातों का ध्यान रखें तो नुकसान से बच सकते हैं ।

मौसम को ध्यान में रखते हुए  किसानों को सलाह है, कि परिपक्व हो चुकी फसलों को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें, कृषक कपास की चुनाई जल्द करें, चने एवं तुअर की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ सकता हैं। जिसकी रोकथाम के लिए प्रोफेनोफाससायपरमेथ्रिन 30-40 एमएल प्रति पंप अथवा इमामेक्टिन बेनजोयेट 10 ग्राम क्लोसरोपारीफास 30 एमएल प्रति पंप का स्प्रे करें। यदि चना फसल फूलवाली अवस्थाओं में हो तो अल्फा नेप्थॉ्ल एसिटिक एसिड का 30-40 एमएल प्रति पंप की दर स्प्रे करें। गेहूं  की फसल में पीलापन आ सकता है इसके लिए नैनो यूरिया का 40-45 एमएल प्रति पंप का स्प्रे  करें ।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें