Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में अब तक जायद फसलों की बोनी 10 लाख हेक्टेयर पार

मूंग का रकबा लगभग 9 लाख हेक्टेयर पहुँचा

  • (विशेष प्रतिनिधि)

11 मई 2023, भोपाल (कृषक जगत) । मध्य प्रदेश में अब तक जायद फसलों की बोनी 10 लाख हेक्टेयर पार – म.प्र. में जायद फसलों की बोनी अब तक 10 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है जबकि लक्ष्य 12 लाख 65 हजार हेक्टेयर से अधिक रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में 9 लाख 49 हजार हेक्टेयर में जायद फसलेें बोई गई थीं।

कृषि विभाग के मुताबिक 4 मई तक जायद में प्रदेश की मुख्य फसल मूंग अब तक 8 लाख 94 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में बोई गई है जबकि लक्ष्य 10 लाख 97 हजार हेक्टेयर रखा गया है। गत वर्ष अब तक 8 लाख 50 हजार हेक्टेयर में मूंग की बोनी हुई थी। इसी प्रकार ग्रीष्मकालीन धान की बोनी अब तक 27 हजार 435 हेक्टेयर में, मक्का 18 हजार 228 हेक्टेयर में, उड़द  65 हजार 865 हेक्टेयर में एवं मूँगफली 5500 हेक्टेयर में बोई गई है।

समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द खरीदी के लिए पंजीयन 8 से 19 मई तक

 कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना के तहत ई-पंजीयन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की तिथियों में संशोधन किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द विक्रय के लिए पंजीयन 8 से 19 मई 2023 तक किए जा सकेंगे। पूर्व में पंजीयन की तिथि 15 मई तक निर्धारित थी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
प्रदेश में जायद फसलों की बुवाई स्थिति 
4 मई 2023 तक (हेक्टेयर में)
फसललक्ष्यबुवाई
धान2276527435
मक्का1868518228
मूँग1097086894035
उड़द11757165865
मूँगफली94105494