Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एक जिला-एक उत्पाद पर वृहद प्रदर्शनी 4 नवम्बर को

7 दिवसीय मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर

P. Narhari

2 नवम्बर 2022, भोपाल । एक जिला-एक उत्पाद पर वृहद प्रदर्शनी 4 नवम्बर को – मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर इस वर्ष होने वाले 7 दिवसीय आयोजन में 4 नवम्बर को एक जिला-एक उत्पाद प्रदर्शनी के साथ ही रोजगार दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। एमएसएमई विभाग के सचिव  श्री पी. नरहरि ने प्रदेश स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखा है ।

श्री नरहरि ने बताया कि जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति और वितरण-पत्र जन-प्रतिनिधियों से दिलवाये जायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री नरहरि ने बताया कि ‘एक जिला-एक उत्पाद’ से संबंधित गतिविधियों के कार्यक्रम में एमएसएमई विभाग के एक जिला एक उत्पाद वाले ग्वालियर, कटनी, शिवपुरी, रतलाम, विदिशा, सागर तथा छतरपुर जिलों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी।  बायर सेलर मीट का आयोजन किया जायेगा। सफलता की कहानियों का प्रचार और प्रदर्शन भी किया जायेगा। पत्र में उल्लेख है कि प्रदेश के शेष जिलों में एक जिला-एक उत्पाद के संबंधित विभाग के जिला अधिकारी द्वारा उनके विभागीय निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। जिला कलेक्टर के निर्देशन में रूपरेखा निर्धारित कर कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी और जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: खाद के लिए परेशान हो रहे किसान, सोसायटियों में खाद विक्रय बंद