Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अपेक्स बैंक प्रशासक का कार्यभार श्री गुप्ता ने ग्रहण किया 

7 फरवरी 2022, भोपाल । अपेक्स बैंक प्रशासक का कार्यभार श्री गुप्ता ने ग्रहण किया – अपेक्स बैंक के प्रशासक का कार्यभार श्री संजय गुप्ता (आई.ए.एस.) आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थायें, मध्यप्रदेश ने गत दिवस बैंक के टी.टी. नगर स्थित मुख्यालय भवन में पहुँचकर ग्रहण किया । कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी कक्षों के वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ बैठक ली । श्री गुप्ता ने विशेष रूप से कृषि ऋण वितरण एवं उपार्जन के कार्य पर विस्तृत चर्चा की ।

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध संचालक श्री पी.एस.तिवारी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्रीमती अरुणा दुबे, श्री के.के.द्विवेदी, सहायक महाप्रबंधक श्री आर.एस.चंदेल, श्री के.टी.सज्जन, श्री अरविंद बौद्ध, वि.क.अ, प्रबंधक श्रीमती ज्योति उपाध्याय, श्री विनोद श्रीवास्तव, उप-प्रबंधक श्री समीर सक्सेना, श्री करुण यादव, श्री आर.व्ही.एम. पिल्लई, श्री अरविंद वर्मा, श्री अजय देवड़ा, एस.के.जैन, सहायक प्रबंधक, शाखा प्रबंधक टी.टी. नगर श्री कमल मकाश्रे, केडर अधिकारी श्री पी.एस.धनवाल, श्री के.के.रायकवार,
जनसम्पर्क अधिकारी अभय प्रधान, अपेक्स बैंक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल एवं पदाधिकारियों ने प्रशासक श्री संजय गुप्ता का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया।

महत्वपूर्ण खबर: पशुपालक केसीसी लिंकेज अभियान में मध्यप्रदेश अग्रणी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile