Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बलराम तालाब के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

28 अप्रैल 2022, इंदौर ।  बलराम तालाब के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय , मप्र भोपाल द्वारा सिंचाई उपकरण के तहत वर्ष 2022 -23 हेतु ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत बलराम तालाब के जिलेवार लक्ष्य जारी किये जा रहे हैं । इन लक्ष्यों के विरुद्ध 25 अप्रैल 2022 से ई- पोर्टल पर कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इस संबंध में संयुक्त संचालक कृषि ,इंदौर श्री एके मीणा ने कृषक जगत को बताया कि बलराम तालाब योजना के लिए इच्छुक कृषक जिले के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी /कार्यालय से सम्पर्क करें। आवेदन ऑन लाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया निर्धारित है, जिसका पालन कर आवेदन किया जा सकता है। बलराम तालाब योजना के लक्ष्य जिलेवार आवंटित होते हैं, जो पृथक -पृथक होते हैं।

इसी संदर्भ में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ,कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय , मप्र भोपाल द्वारा 2 मार्च 2022 को जारी बलराम तालाब निर्माण के संशोधित दिशा निर्देश का उल्लेख प्रासंगिक है, जिसमें 24 फरवरी 2022 को अवर सचिव ,मप्र शासन ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ,मंत्रालय , भोपाल द्वारा संशोधित परिपत्र जारी किया गया , जिसमें कहा गया है कि बलराम तालाब निर्माण के लिए वे कृषक पात्र होंगे ,जिनके पास पूर्व से ही स्प्रिंकलर या ड्रिप इरिगेशन की सुविधा उपलब्ध हो अथवा कृषक द्वारा बलराम तालाब निर्माण के साथ या निर्माण के पश्चात् माइक्रो इरिगेशन सिस्टम से बलराम तालाब को जोड़ा जावेगा।जबकि इसके पूर्व 19 जनवरी 2022 को जारी बलराम तालाब निर्माण के पुनरीक्षित मार्गदर्शिका के बिंदु 3.2 में जिन किसानों के खेतों में पूर्व से स्प्रिंकलर या ड्रिप इरिगेशन यंत्र स्थापित हैं , मात्र उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ देने का प्रावधान किया गया था , जिसे 24 फरवरी 2022 को विलोपित कर दिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: प्रदेश का गेहूँ निर्यात अधिकाधिक देशों तक हो

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें