Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर में आम महोत्सव का हुआ समापन

17 जून 2023, अलीराजपुर: अलीराजपुर में आम महोत्सव का हुआ समापन – आलीराजपुर जिले में दो दिवसीय आम महोत्सव का गत दिनों समापन हुआ। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री नागर सिंह चौहान, आलीराजपुर प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी, सहायक संचालक उद्यान श्री कैलाश चौहान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं किसान  उपस्थित थे।

सहायक संचालक उद्यान श्री कैलाश चौहान ने कृषक जगत को बताया कि इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री नागर सिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री मकु पोरवाल ,आलीराजपुर प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ  जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित विभागीय अधिकारी , कर्मचारी और किसान भाई उपस्थित थे।  आम महोत्सव के समापन पर  सांसद प्रतिनिधि श्री चौहान ने कहा  कि आम महोत्सव के आयोजन के पश्चात विभागीय अमला किसानों को उन्नत प्रजाति के आम लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही किसानों को उपज का बेहतर दाम मिले इसके लिए मार्केट सर्वे किया जाए।

प्रभारी कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा किसानों को बेहतर मार्केट दिलाए जाने के लिए विभागीय अमला अभी से प्रयास प्रारंभ करें। श्री परवाल ने कहा कि आम किसानों को सम्मानित करने से किसान प्रोत्साहित होंगे। आम महोत्सव  में आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती निधि थेपडिया, द्वितीय श्रीमती  प्रीति  मंगी, तृतीय पायल राठौर को सम्मानित किया गया। आम प्रदर्शनी में केसर, दशहरी,  लंगड़ा , राजापुरी, बादाम, एवं अन्य कलमी आम की प्रजातियों के उन्नत किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें