Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चित्रकोट महोत्सव; 24 लाख किसानों के खातों में भेजेंगे 13 हजार करोड़ रूपए: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

09 मार्च 2024, रायपुर: चित्रकोट महोत्सव; 24 लाख किसानों के खातों में भेजेंगे 13 हजार करोड़ रूपए: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय – छत्तीसगढ़ के किसानों के एक बड़ी खुशखबरी हैं। 12 मार्च को प्रदेश के  24.72 लाख किसानों के खातों में 13 हजार करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुधवार 5 मार्च को  बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव में कही।

बकाया धान बोनस का भुगतान 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार को ढाई महीने होने जा रहा है, इतने अल्प समय में ही हम कई अहम् निर्णय लेते हुए मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। 18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास की स्वीकृति दी है। 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3,716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया।

किसानों को 12 मार्च को मिलेगी अंतर की राशि

श्री ने कहा कि किसानों से किया वादा हमने पूरा किया। प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल दिया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदा है। इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जो अंतर की राशि बची हुई है, उसे आने वाले 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेजेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तेंदुपत्ता 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा

सीएम ने कहा कि तेंदुपत्ता को हमारे वनवासियों द्वारा हरा सोना कहा जाता है, अब हम इसे 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा में खरीदेंगे। इसी तरह पुरानी व्यवस्था में चरण पादुका योजना, संग्राहक परिवार के बच्चों को स्कॉलरशिप योजना जारी रखेंगें। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)