Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रिसोर्स पर्सन आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितम्बर

23 सितम्बर 2023, बुरहानपुर: रिसोर्स पर्सन आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितम्बर – आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग उद्यमियों को सुविधा दिये जाने हेतु रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाना है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितम्बर, 2023 निर्धारित है।

उद्यानिकी  उपसंचालक श्री डी एस  चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिला स्तर पर लाभार्थियों को हेण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिए रिसोर्स पर्सन का फेसिलेटर के रूप में चयन किया जाना हैं। उन्होंने बताया कि इस हेतु किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष किसी भी क्षेत्र में डिग्री होना आवश्यक है एवं आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिये। डी.पी.आर बनाने के अनुभव मय दस्तावेज होना चाहिए। रिसोर्स पर्सन, एकल उद्योगों एवं समूहों की डी.पी.आर. तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफ.एस.एस.आई के खाद्य  मानकों आई.एस.एस उद्योग आधार पंजीकरण एवं आदि आवश्यक सहायता जैसी हैंड होल्डिंग सेवायें प्रदान, लाईसेंस प्रदान करेगें। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई  गई  सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन का भुगतान बैंक से ऋण की  स्वीकृति  के 20000/- रूपये की दर से भुगतान किया जायगा। 50 प्रतिशत का भुगतान बैंक ऋण की स्वीकृती के पश्चात़ तथा शेष 50 प्रतिशत का भुगतान उद्योग को जीएसटी नम्बर तथा उद्योग आधार में पंजीकरण तथा एफ.एस.एस.आई मानकों के पंजीकरण प्राप्त होने के उपरांत भुगतान किया जायेगा।

आवेदन ,शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव इत्यादि के विवरण के साथ मय दस्तावेजों के कार्यालय उपसंचालक उद्यान विभाग जिला कार्यालय में समय प्रात 11 बजे से सायं 5 बजे तक ऑफलाईन स्वीकार किये जायेगें। रिसोर्स पर्सन नियुक्त करने का अंतिम निर्णय जिला स्तरीय अनुमोदन समिति का होगा, जो सभी को मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक उद्यान श्री डी.एस.चौहान मो. 88278-35883 से संपर्क कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें