Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में खरीफ फसल ऋण की देय तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई

27 मार्च 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में खरीफ फसल ऋण की देय तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई – राज्य शासन मध्यप्रदेश द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा खरीफ 2023  सीजन में किसानों को वितरित अल्प कालीन फसल ऋण की देय तिथि को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2024  कर दिया गया है। सहकारिता विभाग मंत्रालय ,भोपाल  के उप सचिव द्वारा जारी पत्र में आयुक्त , सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं ,मप्र ,भोपाल को इस आशय के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा खरीफ 2023  सीजन में किसानों को वितरित अल्प कालीन फसल ऋण की देय तिथि पूर्व में 28 मार्च 2024 निर्धारित की गई थी , जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2024 कर दिया गया है।

उप सचिव , सहकारिता विभाग मंत्रालय ,भोपाल द्वारा जारी पत्र में इस योजना की शेष शर्तें यथावत रहने के साथ ही अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि में परिवर्तन का किसानों के बीच व्यापक प्रचार -प्रसार करने तथा उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)