Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में फसल कटाई प्रयोगों का कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण

05 अक्टूबर 2023, श्रीगंगानगर: राजस्थान में फसल कटाई प्रयोगों का कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण – राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर जिले में कलेक्टर श्री अंशदीप के निर्देशानुसार कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जी.आर. मटोरिया द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2023 के फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया गया।

डॉ. मटोरिया ने बताया कि राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर द्वारा खरीफ 2023 हेतु जिला श्रीगंगानगर में कृषि विभाग व राजस्व विभाग के प्राथमिक कार्यकर्ताओं को ग्वार, मूंग, कपास, मूंगफली, धान, बाजारा इत्यादि फसलों के 2846 व 2858 फसल कटाई प्रयोग आवंटित किये गये है। इसमें 95 प्रतिशत फसल कटाई प्रयोग के प्रपत्र-1 ऑनलाईन किये जा चुके है। प्रत्येक फसल कटाई प्रयोग के निरीक्षण हेतु सहायक कृषि अधिकारी, गिरदावर, प्रगति प्रसार अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, एन.एस.एस.ओ., कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक कृषि (वि.), सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार (राजस्व) व संयुक्त निदेशक कृषि (वि.) को फसल कटाई प्रयोगों के निरीक्षण कर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण उक्त अधिकारियों को द्वारा आवश्यक रूप से किये जाने के निर्देश राजस्व मण्डल अजमेर व जिला कलेक्टर द्वारा प्रदान किये गये है। इसी क्रम में उनके द्वारा पदमपुर क्षेत्र के तामकोट पटवार सर्किल में कपास फसल व पटवार सर्किल घुद्धुवाला में ग्वार फसल पर आयोजित फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कृषि विभाग के सभी प्राथमिक कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गये कि वे आवयश्यक रूप से शत्-प्रतिशत फसल कटाई प्रयोगों का सम्पादन ऑनलाईन एप के माध्यम से करावें तथा निरीक्षण अधिकारी को आवश्यक रूप से फसल कटाई सम्पादन की सूचना प्रदान करें एवं फसल कटाई प्रयोगों के ऑनलाईन सम्पादन के समय बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से सहपर्यवेक्षण भी आवश्यक रूप से करवाया जाना सुनिश्चित करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. मटोरिया द्वारा अवगत करवाया गया कि स्थानिक आपदा के तहत 8300 इन्टीमेशन क्षेमा बीमा कम्पनी को प्राप्त हुये थे, जिससे से 6669 पात्र इन्टीमेशन मे से 4200 इन्टीमेशनों का सर्वेक्षण कार्य किया जा चुका है। शेष इन्टीमेशन का सर्वेक्षण कार्य इस सप्ताह के अन्त तक क्षेमा बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, कृषक व कृषि पर्यवेक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये गये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )