Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जियो ने उत्तर प्रदेश वेस्ट सर्किल में सबसे अधिक ग्राहक जोड़े

2.2 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो सर्किल में टॉप पर

20 जनवरी 2022, मेरठ ।  जियो ने उत्तर प्रदेश वेस्ट सर्किल में सबसे अधिक ग्राहक जोड़े – रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (जियो), पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्किल में न केवल ग्राहकों की तादाद के मामले में नंवर वन बनी हुई है बल्कि नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में भी उसने प्रतिद्वंदियों को कहीं पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2021 में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्किल में जियो से 3 लाख 48 हजार नए ग्राहक जुड़े।

इसके ठीक उलट टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडाफोन आइडिया ने समान अवधि में करीब 1.47 लाख और बीएसएनएल ने लगभग 17 हजार ग्राहक गंवाए। वहीं भारती एयरटेल ने 1.29 लाख ग्राहक जोड़े।  

2 करोड़ 20 लाख से अधिक ग्राहकों के दम पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्किल में जियो की बादशाहत कायम है। अपने लॉन्च के मात्र साढ़े पांच साल के भीतर ही उसने यह मुकाम हासिल कर लिया है। ट्राई के आंकड़ें बताते हैं कि नवंबर 2021 में  वोडाफोन-आइडिया 1.91 करोड़ ग्राहक आधार के साथ दूसरे तथा 1.8 करोड़ ग्राहकों के साथ भारती एयरटेल तीसरे नंबर पर बनी हुई है। बीएसएनएल लगातार ग्राहक गंवा रही है वह 56 लाख के करीब ग्राहकों के साथ चौथे नंबर पर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्किल में ग्राहकों की कुल संख्या 6.49 करोड़ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जियो केवल 4जी नेटवर्क पर काम करता है। विशेषज्ञ, जियो के विस्तृत और मजबूत नेटवर्क को इसकी बढ़त का मुख्य कारण मानते हैं। जियो की स्पीड भी अन्य ऑपरेटरों की तुलना में कहीं अधिक है। 4जी डाउनलोड स्पीड को लेकर  ट्राई के हालिया जारी आंकड़ों के अनुसार जियो की औसत स्पीड 22.0 एमबीपीएस दर्ज की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गूगल और जियो द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन किया गया जियोफोन नेक्स्ट भी उत्तराखंड और प. उत्तर प्रदेश में जियो की पकड़ को और मजबूत बना रहा है। वजह है इसकी किफायती कीमत मात्र 1999 रू की डाउन पेमेंट कर ग्राहक इसे खरीद सकता है बाकी आसान किस्तों में चुका सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: देश में रबी बोनी 664 लाख हेक्टेयर पार