Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में अब तक साढ़े 10 इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज

15 जुलाई 2022, इंदौर: इंदौर जिले में अब तक साढ़े 10 इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज – इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 268.3 मिलीमीटर (साढ़े 10 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 163.1 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 6 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 331 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 216 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 296.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 341 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 157 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 100.7 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 106 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 137 मिलीमीटर, देपालपुर में 222.5 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 249.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile


महत्वपूर्ण खबर:
 सोयाबीन कृषकों को कृषि विभाग की उपयोगी सलाह

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें