बैगा, सहरिया और भारिया पशुपालकों को बड़ी सौगात, 2 दुधारू पशुओं पर मिलेगा 90% तक अनुदान
13 अगस्त 2026, भोपाल: बैगा, सहरिया और भारिया पशुपालकों को बड़ी सौगात, 2 दुधारू पशुओं पर मिलेगा 90% तक अनुदान – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के पशुपालक परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से बैगा, सहरिया एवं भारिया समुदाय के पात्र पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही को 2 दुधारू गाय अथवा 2 मुर्रा भैंस उपलब्ध कराने का प्रावधान है। पशुओं की खरीद एवं प्रदाय के लिए हितग्राहियों को अधिकतम 90 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इससे विशेष पिछड़ी जनजाति के पशुपालकों को पशुपालन व्यवसाय शुरू करने अथवा उसे बढ़ाने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
दुग्ध उत्पादन के माध्यम से बढ़ेगी आय योजना का प्रमुख उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों को स्थायी आय का साधन उपलब्ध कराना है। दुधारू पशुओं के पालन से हितग्राही परिवार दूध का उत्पादन कर स्थानीय स्तर पर उसका विक्रय कर सकेंगे। इससे परिवार की नियमित आमदनी बढ़ने के साथ-साथ पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

