मध्यप्रदेश के 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
05 अगस्त 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के चंबल, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर ; ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थान पर; भोपाल, नर्मदापुरम , उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 5 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -19 % वर्षा कम हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -22 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -15 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – भारी वर्षा – पूर्वी मप्र में छतरपुर जिले के गौरिहार में 102.0 एवं शहडोल जिले के जैतपुर में 79 .0 मिमी दर्ज़ की गई , जबकि पश्चिमी मप्र में भिंड में सर्वाधिक 155.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। भिंड जिले के अटेर में 123.2 , मौ में 98.0 , गोरमी में 89 .0 , मिहोना में 70.0 एवं रौन में 70.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ ( द्रोणिका ) अब औसत समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक , शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, गया, बांकुरा और वहां से पूर्व की ओर मिजोरम होते हुए गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ , कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना अब कम स्पष्ट हो गया है। तीन चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं , जिनमें से पहला पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर बना , अब उत्तर- पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर फैला हुआ है। दूसरा उत्तर हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र पर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित उपरोक्त प्रणाली में विलीन हो गया है। जबकि तीसरा दक्षिण उत्तर प्रदेश के केंद्रीय भागों और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित अब दक्षिण – पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने ग्वालियर, दतिया , भिंड , सीधी , मऊगंज , सतना, पन्ना और छतरपुर जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं ( 30 -40 किमी / घंटा ) के साथ भारी वर्षा होने की येलो अलर्ट चेतावनी दी है। भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार , इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं , गुना, अशोकनगर, अनुपपुर, शहडोल , उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, सिवनी , मंडला, बालाघाट, दमोह और सागर जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली , सीधी , रीवा, मऊगंज , सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

