Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा कृषि मंत्री ने जापान के कृषि मंत्री के साथ की बैठक

27 जुलाई 2023, चंडीगढ़: हरियाणा कृषि मंत्री ने जापान के कृषि मंत्री के साथ की बैठक – हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जेपी दलाल ने अपने जापान दौरे के दौरान जापान के कृषि, वन व मत्स्य तथा जापान पार्लियामेंट्री वाइस  मंत्री श्री सुनोदा हिडिओ के साथ बैठक की। बैठक में जापान सरकार के साथ बागवानी क्षेत्र में संपूर्ण सप्लाई चैन की परियोजनाओं, स्किल ट्रेनिंग, मछली पालन, कृषि व बागवानी विश्वविद्यालय के साथ समझौतों के संबंध में चर्चा हुई। जापान के मंत्री ने सभी क्षेत्रो में जापान सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि जापान की कईं कम्पनी हरियाणा में पहले भी काम कर रही हैं व बागवानी प्रोजेक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करेगी।

श्री जे पी दलाल ने जापान के निवेशकर्ताओं को हरियाणा आने के लिए आमंत्रित किया और आईआईएचएम, गनौर की सफलता के लिए भविष्य में सहयोग के तौर-तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार की ओर से किसानों की आय व रोजगार बढ़ाने के लिए कृषि व बागवानी क्षेत्र में नई नई तकनीकी की जानकारी लेने के लिए कृषि मंत्री सहित एक प्रतिनिधिमंडल जापान के दौरे पर गया है।
कृषि मंत्री ने बताया कि ओटीए मार्केट एवं दुनियाभर के अनुभव के आधार पर हरियाणा में भी 540 एकड़ में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक गन्नौर में फल व सब्जियों के लिए हॉर्टिकल्चर मार्केट आई आईएचएम विकसित कर रहें हैं जिससे हरियाणा के किसानों को सप्लाई के लिए एनसीआर जैसी बड़ी मार्केट उपलब्ध होगी। आईआईएचएम भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुछ आवश्यकताओं पर आधारित सुविधाओं के साथ रूंगिस बाजार के आधार पर होगा। यह बाजार ताजा फल, सब्जियों आदि के लिए दिल्ली सहित एनसीआर में रहने वाली 55 मिलियन आबादी की आवश्यकता को पूरा करेगा।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile