Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में कई किसान नेताओं की गिरफ्तारी

13 फरवरी 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश में कई किसान नेताओं की गिरफ्तारी – दिल्ली में होने वाले किसान आंदोलन को लेकर इंदौर संयुक्त किसान मोर्चा और उससे जुड़े संगठनों के मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों में 150 से ज्यादा किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गई है। इसी कड़ी में इंदौर जिले के  किसान मोर्चा के नेता तथा भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव को भी गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठन और मजदूर संगठन मिलकर ग्रामीण भारत बंद और औद्योगिक हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं ,इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में किसान नेताओं की  धरपकड़  शुरू हो गई है। सोमवार सुबह  इंदौर जिले के  किसान मोर्चा के नेता तथा भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव को सांवेर पुलिस घर से चर्चा के लिए बुलाकर ले गई और बाद में धारा 151  में गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार देर रात अन्नपूर्णा पुलिस ने  किसान नेता श्री रामस्वरूप मंत्री को भी पकड़ लिया है। कई किसान नेता भूमिगत हो गए हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा की इंदौर इकाई के नेता श्री  चंदन सिंह बड़वाया,श्री  लाखन सिंह डाबी, किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव श्री दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं को 11 फरवरी  को अलग-अलग जिलों में गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न जिलों में 150 से ज्यादा किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गई है। सरकार का यह कदम अत्यंत निंदनीय , हताशा तथा तानाशाही का परिचायक है। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश के सभी किसान नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग करते करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को सभी कृषि उत्पादों की एमएसपी (सी-2 + 50%) पर खरीदी  की कानूनी गारंटी सहित अन्य  मांगें पूरी करे ,अन्यथा किसान और मजदूर सरकार की इस तानाशाही प्रवृत्ति का मुंह तोड़ जवाब देंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)