हरदा: ई-विकास पोर्टल को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव
06 अगस्त 2026, हरदा: हरदा: ई-विकास पोर्टल को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव – कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.सी. गुप्ता, एमडी मार्कफेड श्री अभिजीत अग्रवाल, नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ एवं उप सचिव कृषि श्री रोहित सिसोनिया द्वारा मंगलवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं किसानों से चर्चा कर उर्वरक प्रदाय के लिये बनाये गये ई-विकास पोर्टल (ई-टोकन) व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने एवं उपयोग के लिये सुझाव प्राप्त किए।
इस दौरान अधिकारियों के दल ने सहकारी समितियों, निजी विक्रेताओं, कियोस्क संचालकों से भी चर्चा कर पोर्टल में सुधार की संभावनाओं को तलाशा। साथ ही फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन सहित कृषि, सहकारिता, मार्कफेड एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

