राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा: भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली

06 अगस्त 2026, हरदा: हरदा: भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली – कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.सी. गुप्ता एमडी मार्कफेड श्री अभिजीत अग्रवाल, नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, उपसचिव कृषि श्री रोहित सिसोनिया ने  गत दिनों  जिले की सहकारी समिति चारखेड़ा, टिमरनी की समर्थ एग्रो सीड्स एवं शुभम कियोस्क सेंटर का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं ई- टोकन प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरक वितरण  की  ई- टोकन प्रणाली एवं हाइब्रिड मोड की जानकारी ली, साथ ही किसानों से इन व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने जिले में उर्वरक की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था को ज्यादा सुदृढ़ बनाने के लिए किसानों से सुझाव भी लिए। टिमरनी में समर्थ एग्रो सीड्स पर उपस्थित किसान श्री रेवा शंकर दोगने ने बताया कि उर्वरक सहूलियत से मिल रहा है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन, कृषि अधिकारी, मार्कफेड अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture