राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा: किसान 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा

06 अगस्त 2026, हरदा: हरदा: किसान 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2026 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 में जिले स्तर पर मूंग और  पटवारी  स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान सिंचित, धान असिंचित अधिसूचित है। किसान द्वारा देय प्रीमियम मूंग हेतु 618 रूपये, सोयाबीन हेतु 766 रूपये, मक्का हेतु 694 रूपये, धान सिंचित हेतु 946 रूपये तथा धान असिंचित हेतु 652 रुपए प्रति हेक्टेयर है।

उप संचालक श्री ठाकुर ने अऋणी/कालातीत (एन.पी.ए.) कृषक भाईयो से अनुरोध किया है कि, कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक व आधार कार्ड, बटाईदार कृषक के लिए आवश्यक दस्तावेज खोट नामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक व आधार कार्ड तथा कृषि भूमि स्वामी का आधार कार्ड ले जाकर 17 अगस्त से पूर्व फसल बीमा करवाएं। फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्प लाइन  नम्बर 14447 पर भी संपर्क कर सकते है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture