Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर और सरसों की खरीदी गेहूं के साथ ही होगी : श्री पटेल

 

भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि इस वर्ष गेहूं के साथ ही चना, मसूर और सरसों का उपार्जन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उपार्जन के लिये पंजीयन का कार्य एक फरवरी और उपार्जन कार्य 15 मार्च से प्रारंभ होगा।

म.प्र. में उद्यानिकी स्वर्ण क्रांति अभियान प्रारंभ

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री पटेल ने कहा कि अब किसानों को अपनी दलहन की फसलों को मण्डी में बेचने के लिये गेहूं उपार्जन का कार्य खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब-तक गेहूं उपार्जन के पश्चात ही चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया जाता था। इससे किसानों को इंतजार करना पड़ता था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
kamal patel
श्री कमल पटेल, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री

श्री पटेल ने बताया कि उक्त निर्णय से निश्चित ही किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को अपनी दलहन की फसलों का वाजिब दाम सही समय पर मिल सकेगा।

गेहूं की उन्नत किस्में बुवाई की सलाह