Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश की मंडियों में जल्द शुरू होगी ग्रेडिंग-सोर्सिंग इकाइयां

मंडी बोर्ड की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

28 जुलाई 2026, भोपाल: प्रदेश की मंडियों में जल्द शुरू होगी ग्रेडिंग-सोर्सिंग इकाइयां – प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में जल्द ही ग्रेडिंग-सोर्सिंग इकाइयां काम करना शुरू करेंगी। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को इन इकाइयों की स्थापना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय वल्लभ भवन से आयोजित मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की वर्चुअल समीक्षा बैठक में मंडी बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ प्रदेश की 259 मंडियों के सचिव और सातों आंचलिक कार्यालयों के संयुक्त संचालक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

ई-मंडी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश

प्रबंध संचालक ने आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए। ई-मंडी और फार्म गेट पर होने वाले समव्यवहारों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में होने वाले वाणिज्यिक समव्यवहार ई-मंडी के माध्यम से किए जाएं और ई-मंडी योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

बैठक में 20 प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं करने वाली मंडी समितियों से कारण बताने को कहा गया। अधिकारियों को अवैध व्यापार पर व्यापक नियंत्रण, लेखा सत्यापन निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा ई-नाम और एगमार्कनेट योजनाओं के संबंध में समग्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर प्रबंध संचालक  अनुराग सक्सेना, अधीक्षण यंत्री  मधुकर पवार, अपर संचालक सुश्री संगीता ढोके, संयुक्त संचालक श्री एसके कुमरे, संयुक्त संचालक श्री नितिन कोले, उपसंचालक  अविनाश पाठ, श्रीमती रश्मि कश्यप, सहायक संचालक  पीयूष शर्मा,   योगेश नागले सहित मंडी बोर्ड के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में मंडियों में कृषि उपज की आवक और मंडियों की आय की समग्र समीक्षा की गई। इसके अलावा नवीन भूमि संरचना आवंटन नियमों के संबंध में अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture