Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 निजी उर्वरक विक्रेताओं की दुकान पर शासकीय सेवक तैनात

21 नवम्बर 2022, नीमच: निजी उर्वरक विक्रेताओं की दुकान पर शासकीय सेवक तैनात – जिले में निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं के माध्‍यम से आगामी एक, दो दिन में लगने वाली यूरिया रेक से किसानों को सुलभता से विभागीय, राजस्‍व अधिकारियों की उपस्थिति में खाद उपलब्‍ध कराने के लिए निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं के यहां शासकीय अधिकारी, कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।

अपर कलेक्‍टर सुश्री नेहा मीना द्वारा जारी आदेशानुसार कुकड़ेश्वर में मालवीय फर्टीलाईजर पर पटवारी श्री बंशीलाल मांदरिया एवं पटवा एजेंसी कुकड़ेश्वर पर पटवारी श्री प्रकाशचंद मालवीय की ड्यूटी लगाई गई है। उक्‍त शासकीय अधिकारी, कर्मचारी नियत निजी विक्रेता की दुकान पर उपस्थित होकर किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक विक्रय करना सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह पटवा ट्रेडर्स मनासा पर पटवारी श्री शुभम मित्‍तल, श्रीराम खाद भण्‍डार मनासा पर पटवारी श्री फिरोज खान एवं तिरूपति बीज भण्‍डार मनासा परश्री विशाल शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें